Samastipur कल्याणपुर। स्वयं सहायता समूह भवन, परतापुर के सभागार में आइना ऑर्गेनाईजेशन द्वारा प्रायोजित एवं अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में बाल शोषण के खिलाफ भारत अभियान जागरुकता कार्यक्रम हेतु सभी प्रखंड कोर्डिनेटरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए औसेफा के निदेशक देव कुमार ने कहा कि देश में हर दिन लगभग 5 बच्चे बाल शोषण की वजह से मौत के शिकार होते हैं। इसके अलावा प्रत्येक तीन लड़कियों में से एक लड़की और प्रत्येक चार लड़कों में से एक लड़का 18 साल से कम उम्र में बाल शोषण का शिकार होते हैं। लड़के 48.5% और लड़कियां 51.2% लगभग एक ही दर से बाल शोषण का शिकार बनते हैं। बाल शोषण के खिलाफ संस्था द्वारा प्रत्येक प्रखंड में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रशिक्षण में शारीरिक, पारिवारिक, सामाजिक, भावनात्मक, चिकित्सक, बाल उपेक्षा आदि बाल शोषण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक मनोज कुमार ने किया। मौके पर विजय कुमार सुमन, मो. सफीउल्लाह, सोनाली कुमारी, रानी कुमारी, किसलय कुमार देव, कमलेश कुमार आदि थे।
Recent Posts
बाल श्रमिक को मिल्क पार्लर से मुक्त कराया गया
बचपन बचाओ आंदोलन की सूचना पर जिले के सरायरंजन प्रखंड में काम कर रहे एक बाल श्रमिक को मिल्क पार्लर से मुक्त...
ग्रामीण चिकित्सक सेवा समिति की हुई चैता में बैठक
कोविड-19 महामारी में जनसेवा करने वाले ग्रामीण चिकित्सकों को किया गया सम्मानितसमस्तीपुर। वन लाईव न्यूज नेटवर्कग्रामीण चिकित्सक सेवा समिति सह सामुदायिक...
स्थानीय लोहिया आश्रम में जिला जदयू की दो पालियों में बैठक
ONE NEWS LIVE NETWORK
आज स्थानीय लोहिया आश्रम में जदयू जिला अध्यक्ष अश्वमेघ देवी की अध्यक्षता में दो पालियों...
नेशनल टूरिज्म इंवेटर्स मीट में बिहार पर्यटन करेगा भागीदारी.
23 और 24 सितंबर को छठे नेशनल टूरिज्म इंवेटर्स मीट में बिहार पर्यटन करेगा भागीदारी, नई पर्यटन नीतियों के तहत बिहार को...
मतगणना पर्यवेक्षक ,मतगणना सहायक, मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण
जिला प्रशासन समस्तीपुर के द्वारा पंचायत निर्वाचन 2021 के लिए आज अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षक ,मतगणना सहायक, मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण एस...