ONE NEWS LIVE NETWORK WEBTEAM
KIRAÑ KUMAR I । Samastipur
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त अध्यक्षता में बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन 2022 से संबंधित कोषांगों के साथ समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आहूत की गई।
बैठक में सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए:
- नाम निर्देशन कोषांग-सभी अभ्यर्थियों/निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा नियुक्त मतगणना अभिकर्ता को प्रवेश पत्र निर्गत कराने का निर्देश दिया गया।
- कार्मिक कोषांग-
१. दिनांक 1.4.2022 को मतदान दल का गठन कराने का निर्देश दिया गया।
२. दिनांक 2.4.2022 को रेंडमाइजेशन के पश्चात नियुक्ति पत्र का तामिला कराने का निर्देश दिया गया।
३. यात्रा भत्ता का आकलन कर उप निर्वाचन पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
४. नगर भवन समस्तीपुर में दिनांक 3.4.2022 को अपराहन 3:00 बजे गश्तीदल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त संबोधन की तैयारी विधि व्यवस्था कोषांग से समन्वय स्थापित करते हुए कराने का निर्देश दिया गया।
५. मतदान/मतगणना कर्मियों को प्रवेश पत्र निर्गत कराने का निर्देश दिया गया।
3.प्रशिक्षण कोषांग-
१. दिनांक 2.3.2022 को अपराहन 4:00 बजे सभी सहायक निर्वाचि पदाधिकारी को मतगणना कार्य का प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया।
२. दिनांक 3.4.2022 को नगर भवन,समस्तीपुर में सभी पीठासीन पदाधिकारी को मोबाइल ऐप का प्रशिक्षण A.D.I.O समस्तीपुर द्वारा दीया जाने हेतु निर्देशित किया गया। एवं इस कार्य को अनुश्रवण कराने का निर्देश प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी को दिया गया। - सामग्री कोषांग –
१. सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारी के द्वारा मतदान सामग्री सभी मतदान दल को दिनांक 3.4.2022 को नगर भवन समस्तीपुर में पूर्वाहन 11:00 बजे उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। - मतपत्र कोषांग –
१. नोडल पदाधिकारी मतपत्र कोषांग के द्वारा मतपत्र एवं पेपरसील गश्ती दल दंडाधिकारी को दिनांक 3.4.2022 को अपराहन 3:00 बजे उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। - वाहन कोषांग –
१. पीठासीन पदाधिकारी/गश्ती दल दंडाधिकारी/जोनल/सेक्टर पदाधिकारी को आवश्यकतानुरूप वाहन एवं इंधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। - विधि व्यवस्था कोषांग –
१. जोनल एवं गश्तीदल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति एवं दिनांक 3.4. 2022 को संयुक्त संबोधन का अनुश्रवण कराने का निर्देश दिया गया।
२. जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष का गठन एवं इसे दिनांक 3.4.2022 के पूर्वाहन 8:00 बजे से फंक्शनल बनाने का निर्देश दिया गया। - जिला नियंत्रण कक्ष कोषांग –
१. मतदान के दिन प्राप्त शिकायतों का निष्पादन कराने का निर्देश दिया गया।
२. मतदान के दिन 2 hourly रिपोर्ट का अनुश्रवण कराने का निर्देश दिया गया। - मीडिया कोषांग –
१. प्रचार कार्य की समाप्ति के पश्चात दिनांक 2.4.2022 को अपराहन 4:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कराने का निर्देश दिया गया। - बज्रगृह -सह -मतगणना कोषांग-
१. बज्रगृह सह मतगणना केंद्र का ससमय निर्माण कराने का निर्देश दिया गया।
२. दिनांक 2.4.2022 को वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र के निर्माण कार्य का निरीक्षण एवं तत्संबधी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
३. मतपेटीका संग्रहण एवं वज्रगृह सील करते समय इस कोषांग के पदाधिकारी का उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया। - वीडियोग्राफी/वेबकास्टिंग कोषांग:
१. सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग कार्य का पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया।
२. मतदान के दिन निर्वाचि पदाधिकारी महोदय, प्रेक्षक महोदय एवं संग्रहण कार्य के दौरान आवश्यकतानुरूप वीडियोग्राफर प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया। - कम्युनिकेशन प्लान कोषांग –
१. रेंडमाइजेशन के पश्चात बूथ लेवल कम्युनिकेशन प्लान तैयार कर नियंत्रण कक्ष एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। - कार्मिक कल्याण कोषांग:
१. जिला कल्याण पदाधिकारी समस्तीपुर द्वारा संग्रहण कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों के लिए अधोहस्ताक्षरी से अनुमोदन प्राप्त कर पेयजल/चाय/अल्पाहार/भोजन आदि की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया।
Cradit :जनसंपर्क कार्यालय
समाहरणालय समस्तीपुर